BIHAR POLITICS : जन सुराज पार्टी में लगातार बढ़ता जनसमर्थन। पार्टी गठन के बस 6 महीने के भीतर ही रोज सैकड़ों लोग जुड़ रहे हैं। आज पूर्व IPS अधिकारी मो. अब्दुल्लाह और समाजसेवी अमजद हसन ने पार्टी में दामन थामा। पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इस मौके पर कहा, “सत्य की शक्ति है कि उस पर कितना भी कीचड़ फेंके, सत्य नहीं बदलता। समय के साथ बिहार में लोग समझ जाएंगे कि उनके भविष्य के लिए कौन सही है।”

किशोर ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला और कहा कि गांधी की विचारधारा ही भाजपा की राजनीतिक व्यवस्था को हरा सकती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जन सुराज सिर्फ सत्ता में काबिज होने का अभियान नहीं, बल्कि आजादी से पहले की गांधी की कांग्रेस जैसी व्यवस्था को पुनर्जीवित करने का प्रयास है। इसके अलावा, प्रशांत किशोर आज गर्दनीबाग पहुंचे और वक्फ बिल के खिलाफ AIMPLB के विरोध प्रदर्शन का समर्थन किया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर संसद से वक्फ बिल पास हुआ तो नीतीश कुमार जिम्मेदार होंगे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *