BIHAR POLITICS : उदयजन सुराज पार्टी (जसुपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सम्राट चौधरी का नाम वर्ष 1995 के लौना परसा नरसंहार मामले (केस संख्या 44/1995, थाना तारापुर) में अभियुक्त के रूप में दर्ज है, जिसमें कुशवाहा समुदाय के छह लोगों की हत्या हुई थी। उदय सिंह ने लिखा कि सम्राट चौधरी इस मामले में कई महीनों तक जेल में रहे और उनकी जमानत अर्जी दो बार खारिज की गई थी।

पत्र में दावा किया गया है कि उस समय सम्राट ने मैट्रिक के प्रवेश-पत्र के आधार पर अपनी उम्र 15 वर्ष बताकर खुद को नाबालिग साबित किया और रिहा हो गए, जबकि बाद के चुनावी हलफनामों में उन्होंने अपना जन्मवर्ष 1969 बताया है, जिससे वर्ष 1995 में उनकी उम्र 26 वर्ष होती है। उदय सिंह ने इसे दस्तावेजी हेराफेरी कर गंभीर अपराध से बचने का प्रयास बताया है और कहा कि ऐसे व्यक्ति का उच्च पद पर बने रहना शासन की गरिमा, कानून के राज और लोकतंत्र की आत्मा को आघात पहुंचाता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री से अपील की है कि सम्राट चौधरी को मंत्रिमंडल से तत्काल बर्खास्त किया जाए और कानून को स्वतंत्र रूप से कार्य करने दिया जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को न्याय मिल सके। जसुपा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पहले ही इस मुद्दे को सार्वजनिक करते हुए पत्र लिखे जाने की बात कही थी। इस बीच, भाजपा की ओर से उदय सिंह की उम्र को लेकर भी चुनावी शपथ-पत्रों के आधार पर सवाल उठाए गए हैं।

उदय सिंह ने पत्र में विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री इस मामले को गंभीरता से लेते हुए न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित करेंगे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *