BIHAR POLITICS : बिहार की मतदाता सूची में विदेशी नागरिकों के नाम पर प्रशांत किशोर का नीतीश सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था को बताया विफल

BIHAR POLITICS : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने रविवार को अपनी बिहार बदलाव यात्रा के तहत सहरसा, मधेपुरा और खगड़िया जिलों का दौरा किया। सहरसा के सौर बाजार में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने नीतीश सरकार और भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि बिहार की मतदाता सूची में नेपाल और बांग्लादेश के नागरिकों के नाम कैसे जुड़ गए, और नीतीश कुमार को इसका स्पष्ट जवाब देना चाहिए कि विदेशी नागरिक राज्य की सुविधाओं और संसाधनों का लाभ कैसे उठा रहे हैं।

उप-मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को निशाने पर लेते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्हें कानून-व्यवस्था की कोई समझ नहीं है और गृह मंत्रालय का दायित्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास है, जो “अचेत अवस्था” में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है, आए दिन हत्या और बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं और प्रशासन इन्हें रोकने में पूरी तरह असफल है। प्रशांत किशोर ने कहा कि सरकार का इकबाल खत्म हो चुका है और बदलाव अब ज़रूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *