हिमांशु को टेबल टेनिस प्रशिक्षण के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने भेजा कोलकाता

Bihar State Sports Authority sent Himanshu to Kolkata for table tennis training

सहरसा/अजय कुमार /

जिला टेबल टेनिस संघ के सचिव सह टेबल टेनिस के सीनियर राज्य स्तरीय कोच रोशन सिंह धोनी ने बताया कि बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने पूरे बिहार से 12 टेबल टेनिस खिलाड़ियों को चयनित किया है।जिन्हें 1 साल तक उत्कृष्ट प्रशिक्षण के लिए कोलकाता भेजा गया।सहरसा के हिमांशु भी उस 12 खिलाड़ियों में शामिल है। हिमांशु इससे पहले पांच बार राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल चुके हैं। हिमांशु सहरसा के सबसे कम उम्र 13 वर्ष के सबसे बेहतरीन टेबल टेनिस के खिलाड़ियों में से एक है। प्रत्येक खिलाड़ी पर लगभग 5 लाख रुपए का सालाना खर्च है जो बिहार राज्य खेल प्राधिकरण व्यय कर रही है।

रोशन सिंह धोनी ने बताया कि इस तरह के प्रशिक्षण से निश्चित रूप से खिलाड़ियों में नई तकनीक के साथ उनका हौसला बढ़ेगा।जिससे वह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे।रोशन सिंह धोनी ने कहा कि जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा यथासंभव जो भी सहयोग खिलाड़ियों को दिया जाना चाहिए वह दिया जा रहा है। हिमांशु एक होनहार टेबल टेनिस के खिलाड़ी हैं और यह सहरसा के लिए गर्व की बात है की खिलाड़ी अपने प्रतिभा के दम पर अच्छे प्रशिक्षण को आगे जा रहे हैं । जिला टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष श्री विवेक विशाल ने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्र संकरण सर की भूरी भूरी प्रशंसा की।

उन्होंने कहा कि उनकी यह दूरदर्शी सोच है जिसके चलते अब गांव कसवा से खिलाड़ी चुनकर राष्ट्रीय पटल पर आ रहे हैं और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने का काम बिहार राज्य खेल प्राधिकरण कर रही है।इस अवसर पर सहरसा के पूर्व विधायक पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने कहा की सहरसा के खेल का माहौल दिन प्रतिदिन अच्छा होता जा रहा है। यह काफी सुखद और अच्छा पहलू है कि सहरसा के खिलाड़ी राष्ट्रीय पटल पर पहुंच रहे हैं।