पूर्णिया: पूर्णिया विधानसभा 62 क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की ओर से आज 30 जुलाई को दोपहर 1:00 बजे गुलाब बाग स्थित पाठ व्यावसायिक भवन में बूथ सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक का उद्देश्य बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत और सक्रिय बनाना है, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बूथ प्रतिनिधि भाग लेंगे। संगठनात्मक मजबूती की दिशा में यह कार्यशाला एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। जिला मीडिया प्रभारी राहुल कुमार सिंह ने बताया कि समाचार संकलन हेतु मीडिया प्रतिनिधियों को भी इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित किया गया है।