सडक दुर्घटना में बीएलओ बुरी तरह से जख्मी, अस्पताल में चल रहा है इलाज

PURNIA NEWS,अभय कुमार सिंह : प्रखंड के नाढा चकला प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत शिक्षक सह बीएलओ सह धमदाहा में नियुक्त पीठासीन पदाधिकारी सोमवार को विद्यालय जाने के क्रम में बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए । तत्काल स्थानीय लोगों ने उन्हें रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर स्थिति देखते हुए उनका प्राथमिक उपचार कर, बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया भेज दिया है । इस संबंध में विद्यालय के प्रधान धनंजय जायसवाल ने बताया कि उनके विद्यालय में कार्यरत शिक्षक रंजीत कुमार, जो टीकापटी गांव के रहनेवाले हैं, विद्यालय आ रहे थे ।

गिद्धा गांव के पास अचानक एक बुजूर्ग महिला बाइक के सामने दौड गई, जिससे उसके बचाने में उनकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई । उनका इलाज राजकीय अस्पताल पूर्णिया में चल रहा है, स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है । उनकी नियुक्ति धमदाहा विधानसभा क्षेत्र में पीठासीन पदाधिकारी के रूप में हुई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *