Purnia News: बीएलओ को मानदेय भुगतान नहीं होने से आक्रोश, सभी ने एकमुश्त भुगतान करने की मांग

पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड क्षेत्र में बीएलओ का कार्य कर रहे शिक्षकों को अभी तक मानदेय भुगतान नहीं होने से उनमें आक्रोश दिख रहा है तथा सभी ने एकओर से सरकार से एकमुश्त मानदेय भुगतान की मांग की है। इस संबंध में बीएलओ का कार्य कर रहे शिक्षकों ने बताया कि उन्हें पिछले दो वर्षों से बीएलओ का मानदेय का भुगतान सरकार नहीं कर पायी है।

जबकि बीएलओ का कार्य कितना कठिन है, यह सबको पता है। प्रतिदिन विद्यालय में शिक्षण-कार्य संपन्न करने के बाद दिन-रात तथा छुट्टी के दिनों में भी उन्हें बीएलओ का कार्य करना पडता है। यह कार्य किसी युद्ध से कम नहीं होता है। बावजूद सरकार उनका मानदेय लगभग दो सालों से बकाया रखे हुए है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी बीएलओ के कार्य करनेवाले शिक्षकों को मानदेय का भुगतान जल्द करे, ताकि वे तनाव से मुक्त हो सकें। इधर बीडीओ अरविंद कुमार से मोबाइल पर संपर्क करने पर, समाचार प्रेषण तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon