पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News प्रखंड क्षेत्र में बीएलओ का कार्य कर रहे शिक्षकों को अभी तक मानदेय भुगतान नहीं होने से उनमें आक्रोश दिख रहा है तथा सभी ने एकओर से सरकार से एकमुश्त मानदेय भुगतान की मांग की है। इस संबंध में बीएलओ का कार्य कर रहे शिक्षकों ने बताया कि उन्हें पिछले दो वर्षों से बीएलओ का मानदेय का भुगतान सरकार नहीं कर पायी है।जबकि बीएलओ का कार्य कितना कठिन है, यह सबको पता है। प्रतिदिन विद्यालय में शिक्षण-कार्य संपन्न करने के बाद दिन-रात तथा छुट्टी के दिनों में भी उन्हें बीएलओ का कार्य करना पडता है। यह कार्य किसी युद्ध से कम नहीं होता है। बावजूद सरकार उनका मानदेय लगभग दो सालों से बकाया रखे हुए है। उन्होंने सरकार से मांग की कि सभी बीएलओ के कार्य करनेवाले शिक्षकों को मानदेय का भुगतान जल्द करे, ताकि वे तनाव से मुक्त हो सकें। इधर बीडीओ अरविंद कुमार से मोबाइल पर संपर्क करने पर, समाचार प्रेषण तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है। Post navigationPurnia News: सड़क टूटने से कोशकीपुर गांव का हुआ संपर्क भंग, हो सकता है बड़ा हादसा Purnia News: पूर्णिया पर्यवेक्षण गृह में बाल अधिकार सप्ताह का भव्य समापन, मुख्य अतिथि प्रधान जिला न्यायाधीश ने विजेताओं को किया सम्मानित