CM Nitish Kumar
पटना

CM Nitish Kumar ने बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में उत्कृष्ट पुलिस कर्मियों को किया सम्मानित

पटना: CM Nitish Kumar आज मिथिलेश स्टेडियम में आयोजित बिहार पुलिस सप्ताह-2025 के समापन समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाग लिया और कार्यक्रम के दौरान परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया और वीरता के लिए चयनित व्यक्तियों को नागरिक प्रशस्ति पत्र और 10 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित किया। इसके अलावा, साइबर सुरक्षा विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं को भी प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-05 परिसर में स्थित इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी किया और इसका निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस आयोजन को बिहार पुलिस के प्रति सम्मान और उनके समर्पण की एक मिसाल बताते हुए राज्य में पुलिस बल की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की आवश्यकता पर भी बल दिया।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *