पूर्णिया में बाल श्रम विमुक्ति अभियान: 6 बच्चों को मुक्त कर बाल कल्याण समिति को सौंपा

पूर्णिया: समाहरणालय पूर्णिया के श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के तत्वाधान में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में गठित धावादल ने गुरुवार को श्रीनगर और के0 नगर प्रखंड में विशेष अभियान चलाकर बाल श्रमिकों को मुक्त कराया।

अभियान में श्रम प्रबंधक, सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि और पुलिस बल शामिल थे। इस दौरान कुल 6 बाल श्रमिकों को विभिन्न दुकानों, होटलों, ढाबों और प्रतिष्ठानों से मुक्त कर बाल कल्याण समिति को सुपुर्द किया गया। दोषी नियोजकों के खिलाफ बाल श्रमिक एवं किशोर (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और प्रति बाल श्रमिक 20,000 से 50,000 रुपये जुर्माना वसूलने का आदेश दिया गया है।

साथ ही प्रत्येक बाल श्रमिक के पुनर्वास के लिए नियोजक को 20,000 रुपये जमा करने का निर्देश जारी किया गया है। विमुक्त बाल श्रमिकों को तत्काल 3,000 रुपये आर्थिक सहायता दी गई और उनके खातों में 25,000 रुपये का सावधि जमा (Fixed Deposit) किया गया। इसके अलावा, उनके परिवार को राज्य की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा, जिससे बच्चों और परिवार को दीर्घकालिक लाभ सुनिश्चित किया जा सके।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon