Purnea Medical College: पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में जटिल सर्जरी सफल, ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत में सुधार

  • पूर्णिया: Purnea Medical College राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय पूर्णिया के सर्जरी विभाग में आज एक जटिल ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन 28 वर्षीय मिथुन कुमार मेहता का था, जो पिछले तीन महीनों से खाने-पीने में कठिनाई का सामना कर रहे थे। पारिवारिक कलह के कारण आवेश में आकर उन्होंने टॉयलेट साफ करने वाला एसिड पी लिया था, जिससे उनका आमाशय जलकर सिकुड़ गया था। इस कारण वे जो भी खाना-पीना खाते थे, वह आमाशय से आगे नहीं जा पाता था और उन्हें उल्टी हो जाती थी।
  • मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए सर्जरी विभाग में एंडोस्कोपी की गई और बीमारी का पता चला। अब, पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में एंडोस्कोपी और कोलोनोस्कोपी की सुविधा मिलने से जटिल रोगों का निदान सुगम हो गया है, जबकि पहले यह सुविधा केवल प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध थी।
  • Purnea Medical College
  • रोग का पता चलने के बाद, मरीज की कमजोरी और जटिलता को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे गहन निगरानी में भर्ती किया और गैस्ट्रोजेजूनॉस्टमी ऑपरेशन किया, जिसमें छोटी आंत के कुछ हिस्से को काटकर आमाशय से जोड़ दिया गया। ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत अब बेहतर है और अगले 10 दिनों तक उसे नस के द्वारा न्यूट्रीशन दिया जाएगा, जिसके बाद भोजन देने का प्रयास किया जाएगा।
  • चिकित्सकों की टीम को अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने बधाई दी और अस्पताल प्रशासन से आगे भी मदद देने का आश्वासन दिया। इस ऑपरेशन में सर्जन डॉ. तारकेश्वर कुमार, मूर्च्छक डॉ. विकास कुमार, और सहयोगी प्रमोद कुमार एवं अर्चिता पटेल ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon