Purnia News: कांग्रेस ने पूर्णिया जाम पर प्रशासन को घेरा: अतिक्रमण हटाना ठीक, लेकिन पहले पार्किंग और वेंडिंग जोन बनाओ, नहीं तो राहत सिर्फ दिखावा

पूर्णिया: Purnia News पूर्णिया शहर में जाम और अतिक्रमण हटाओ अभियान की सराहना करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता जवाहर किशोर उर्फ रिंकू यादव ने जिला प्रशासन को कठघरे में खड़ा किया और कहा कि बिना पर्याप्त पार्किंग और व्यवस्थित वेंडिंग जोन के सिर्फ फुटपाथ खाली करवाने से कोई फायदा नहीं होगा, क्योंकि खरीदारों के पास गाड़ी खड़ी करने की मजबूरी में वे दुकानों के सामने वाहन लगा रहे हैं, जिससे न सिर्फ व्यापारियों को नुकसान हो रहा बल्कि दोपहिया वाहन चोरी की वारदातें भी आसमान छू रही हैं।

रिंकू यादव ने साफ मांग रखी कि पहले शहर में तुरंत सुरक्षित मल्टी-लेवल या खाली पड़े सरकारी प्लॉटों पर पार्किंग स्थल बनाए जाएं और फुटकर व्यापारियों-ठेले वालों के लिए अलग वेंडिंग जोन तैयार किए जाएं, ताकि सड़कें चौड़ी हों, जाम खत्म हो और छोटे व्यापारियों का रोजगार भी बचा रहे, वरना अतिक्रमण हटाओ मुहिम सिर्फ अस्थायी फोटो सेशन बनकर रह जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *