जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा संविधान दिवस मनाया गया एवं प्रस्तावना का वाचन किया गया

पूर्णिया, विधि संवाददाता : बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देशानुसार 26 नवंबर 2025 को संविधान दिवस के अवसर पर पूर्वाह्न 10:00 बजे प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया कन्हैया जी चौधरी के अध्यक्षता मे राकेश कुमार प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय पूर्णिया, नरेंद्र कुमार प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, सुनील कुमार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार तथा अन्य न्यायाधीशगण की उपस्थिति में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा व्यवहार न्यायालय में संविधान दिवस मनाया गया एवं प्रस्तावना का वाचन किया गया।

इस कार्यक्रम में व्यवहार न्यायालय के कर्मीगण भी उपस्थित थे। साथ ही अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय वायसी, धमदाहा एवं बनमनखी में भी संविधान दिवस मनाया गया और प्रस्तावना का पठन किया गया। इस अवसर पर पर्यवेक्षण गृह, स्कूलो एवं केंद्रीय कारा में भी सेमिनार एवं जागरूकता कार्यक्रम किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *