मनीष कुमार सिंह व सोनू तोमर को निगम पार्षद ने किया भव्य स्वागत

सहरसा, अजय कुमार: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 के कार्यालय विनोबा भावे आश्रम पूरब बाजार में खगड़िया के चर्चित शिक्षक नेता, पूर्व प्रत्याशी खगड़िया विधानसभा सह नगर परिषद खगड़िया सभापति प्रतिनिधि मनीष कुमार सिंह, तथा बिहार विकास मोर्चा के संरक्षक सह संयोजक सोनू तोमर का मिथिला की पारंपरिक पोशाक पाग और चादर से निगम पार्षद आशीष रंजन सिंह ने स्वागत कर सम्मानित किया। मीडिया से बात करते हुए शिक्षक नेता मनीष कुमार सिंह ने कहा मै नगर निगम के चुनाव में आशीष जी के पक्ष में वोट मांगने वार्ड के जनता मालिक से आया था।

वार्ड के सड़क की जर -जर स्थिति को देख कर कई वादा किया था। आज दो ढाई साल बाद जब आया तो वार्ड काफी सुंदर दिख रहा है। कई सड़क, नाला निर्माण हुआ तथा कई में गुणवतापूर्ण काम चल रहा हैं। जहां इस वार्ड के प्रतिनिधि दो – दो बार नगर परिषद का सभापति किए मगर विकास कही नजर नहीं आ रहा था। आज वार्ड में कई स्ट्रीट लाईट लगे हुए हैं, सड़क चकाचक दिखता है साफ सफाई पहले से बेहतर दिख रहा हैं।

वही सोनू तोमर ने कहा वार्ड की महान जनता ने युवा, ईमानदार एवं मेहनती पार्षद चुने है, चौमुखी विकास, करप्शन मुक्त वार्ड दिखेगा ही। कार्यालय में उपस्थित सत्यनारायण भगत, उमेश साह, मनीष विश्वास, मोहम्मद आजाद, निशांत कुमार सिंह, ऋतु राज, बादल सिंह, लक्की यादव बबलू गुप्ता आदि लोगों ने पुष्प गुच्छा देकर अतिथियों का स्वागत किया।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon