पटेल मैदान में आयोजित शिल्प मेला उत्सव का हुआ समापन

सहरसा,अजय कुमार : शहर के पटेल मैदान में चल रहे 20 दिवसीय शिल्प उत्सव मेला का समापन सोमवार की रात संपन्न हुआ। मेला के संयोजक सुधीर शर्मा ने बताया कि वर्ष में दो बार शिल्प उत्सव मेला का आयोजन किया जाता है।इसके अंतर्गत प्रति वर्ष गर्मी एवं जाड़े में मेला का आयोजन किया जाता है। इस शिल्प उत्सव मेला के माध्यम से स्वदेशी वस्तुओं की बिक्री बढ़ाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से हस्त निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी एवं बिक्री की गई। इस मेले में सबसे अधिक खाद्दी वस्तुओं की बिक्री सबसे अधिक हुई। इसके साथ ही जाड़े के कारण जैकेट, स्वेटर, कंबल,कोट एवं गर्म कपड़ों की काफी बिक्री हुई।

इसके साथ-साथ बनारसी साड़ी, खिलौने, लकड़ी फर्नीचर एवं आयुर्वेदिक दवा की अच्छी बिक्री हुई। इसके साथ-साथ इस शिल्प उत्सव मेला में पुस्तक दुकान से भी अच्छी खासी बिक्री हुई है। दुकानदारों ने बताया कि इस बार गर्मी से अधिक जाडे में बिक्री हुई है जिसके कारण दुकानदारों में अच्छा अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है। संयोजक श्री शर्मा ने बताया कि इस बार गर्मी से अच्छा अभी इस समय रिस्पांस मिला है लेकिन समय अभाव के कारण थोड़ी मायूसी जरूर हुई है।उन्होंने कहा कि इस 20 दिवसीय मेला में एक करोड़ से अधिक की बिक्री हुई है। उन्होंने बताया कि पटेल मैदान से शिल्प मेला उठकर बगल के जिले सुपौल में 17 दिसंबर से 5 जनवरी तक मेला का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *