पूर्णिया

PURNIA NEWS/अमौर, 18 जनवरी: महिला की हत्या कर शव बम्मा धार में छुपाने के मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जे

PURNIA NEWS/अमौर, 18 जनवरी: अमौर पुलिस ने एक महिला की हत्या कर शव को बम्मा धार में छुपाने के मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आदित्य कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 15 अक्टूबर 2024 को अमौर थाना क्षेत्र के रामनगर स्थित बम्मा धार में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। प्रारंभिक जांच में यह प्रतीत हुआ था कि हत्या कर शव को छुपाने के उद्देश्य से यहां फेंका गया था।

अमौर थाना में इस घटना के संबंध में कांड संख्या 386/24, दिनांक 15.10.24, धारा 103(1), 238, 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था, और कांड की जांच शुरू की गई। तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचनाओं के आधार पर मृतका की पहचान की गई। इसके बाद 17 जनवरी 2025 को पुलिस ने दो अभियुक्तों—मो. शरीफ (58 वर्ष) और मो. तैमूर (21 वर्ष)—को गिरफ्तार किया। दोनों अभियुक्त पूर्णिया जिले के कसबा थाना क्षेत्र के भमरा गांव के निवासी हैं।

पूछताछ में दोनों ने अपना अपराध कबूल किया, और हत्या के बाद शव को छुपाने में प्रयुक्त वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसके साथ ही अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

इस दौरान अमौर थाना के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों के अलावा कसबा थाना पुलिस भी छापेमारी अभियान में शामिल थी, जिनमें पु.नि. सह थानाध्यक्ष अवधेश कुमार, पु.अ.नि. विकास कुमार, अपर थानाध्यक्ष पु.अ.नि. अनंत राम, पु.अ.नि. संगीता कुमारी, पु.अ.नि. मो. बाबुदीन, स.अ.नि. दिनेश यादव और अन्य सशस्त्र बल शामिल थे।

LEAVE A RESPONSE

Your email address will not be published. Required fields are marked *