हॉकी खेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सहरसा में खोलने की मांग

सहरसा, अजय कुमार: आयुक्त कोशी प्रमंडल बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना, खेल मंत्री बिहार सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि सहरसा में अन्य खेलों के साथ हॉकी खेल के विकास हेतु सेंटर आफ एक्सीलेंस एवं मिनी स्टेडियम हो जिसमें कम से कम दो हजार से पांच हजार दर्शक बैठकर देख सके। जानकारी हो की गंगा के इस पार यानी उत्तर बिहार में हॉकी खेल को खेलने के लिए एक भी हॉकी टर्फ मैदान नहीं है टर्फ मैदान नहीं रहने के कारण खिलाड़ियों का पूर्ण कौशल का विकास नहीं हो पा रहा है।

बिहार सरकार के स्कीम में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने का प्रावधान है। सहरसा में हॉकी खेल एसोसिएशन के सदस्यों के द्वारा ही चलाया जा रहा है जबकि आज तक सरकार की ओर से कोई भी सहायता नहीं दी गई है। जबकि वर्तमान में जिला पदाधिकारी सहरसा दीपेश कुमार द्वारा हॉकी खेल विकास के हेतु हॉकी का अभ्यास हेतु पटेल मैदान उपलब्ध करवाए है।

जहां बच्चे रोज-दिन अभ्यास करते हैं। मैं आपको जानकारी दूं कि इस कठिन परिस्थिति में भी यहां के खिलाड़ी जिला से राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेते आ रहे हैं। समाचार पत्र के माध्यम से हॉकी एसोसिएशन आफ सहरसा जानकारी देना चाहता है कि हॉकी खेल के विकास हेतु हॉकी खेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सहरसा में खुलना चाहिए।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon