PURNIA NEWS : पूर्णिया जिले के धमदाहा थाना पुलिस ने लूट कांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कल दिनांक 17.12.2025 को पूर्व में दर्ज लूट कांड में संलिप्त एक अभियुक्त को एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नवल कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता भिखारी रविदास, निवासी ककड़बधा, थाना धमदाहा, जिला पूर्णिया के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल लूट की घटना में किए जाने की आशंका है।धमदाहा थाना पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *