ARARIA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। अररिया में पूर्णिया प्र-क्षेत्र के डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने जिला मुख्यालय स्थित अररिया सदर एसडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण । वही, मौके पर अररिया सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह मौजूद रहे. वही, डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने जिला मुख्यालय स्थित एसडीपीओ कार्यालय का लगभग एक घंटे तक निरीक्षण किया. वही, डीआईजी ने सडीपीओ कार्यालय में अभिलेख का सही ढंग से रख रखाव का निर्देश दिये और उन्होंने केस की जांच व निष्पादन में तेजी लाने का भी निर्देश दिया। डीआईजी प्रमोद कुमार मंडल ने कहा की अनुसंधानकर्ता केस डायरी लिखने में गंभीरता लाये. जिससे कि काफी समय से प्रतीक्षा कर रहे वादी को सहूलियत हो. इसके बाद डीआईजी ने महिला थाना व एससी-एसटी थाना परिसर स्थित जिला नियंत्रण कक्ष का भी जायजा लिया. वहीं मौजूद सर्किल इंस्पेक्टर व थानाध्यक्ष को अपराध नियंत्रण पर अंकुश लगाने के विशेष सुझाव दिए. वही, डीआईजी ने अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस अधिकारियों को सजग रहने को कहा. जिले में तेज गश्ती के प्रति पुलिस अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रखने को कहा गया है वही, इस मौके पर एसपी अंजनी कुमार, सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह, सार्जेंट मेजर सतीश कुमार सिंह, अररिया सर्किल इंस्पेक्टर जहांगीर आलम खां, रानीगंज सर्किल इंस्पेक्टर राजीव कुमार रंजन, नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, एससी-एसटी थानाध्यक्ष पवन पासवान, रानीगंज थानाध्यक्ष निर्मल कुमार यादवेंदु, फारबिसगंज सर्किल इंस्पेक्टर महादेव कामत सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
ARARIA NEWS/ने सदर एसडीपीओ कार्यालय व जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


