पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: सरकार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम को लेकर सोमवार को मुख्यालय स्थित फैसिलिटी भवन में विकलांगता शिविर का आयोजन किया गया। इसका नेतृत्व चिकित्सा प्रभारी डॉ नीरज कुमार कर रहे थे। इस शिविर में 204 नये एवं 49 पुराने विकलांगों ने अपनी-अपनी जांच करवाये।
मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ नीरज कुमार ने बताया कि शिविर में कुल 253 व्यक्तियों की विकलांगता की जांच की गई। जिसमें मस्तिष्कीय विकलांगता, चलने में परेशानी, सुनने में कठिनाई आदि से संबंधित विकलांगों की जांच हुई। इनमें से एक विकलांग ने ट्राई साइकिल का भी आवेदन दिया। इस शिविर में जिला से हडडी रोग विशेषज्ञ डॉ गयानंद चौपाल एवं आंख-कान के विशेषज्ञ डॉ मो तौसीफ अहमद पहुंचे थे।
जबकि डाटा ऑपरेटर चिक्कू कुमार एवं पियुष कुमार इन विकलांगों की इंट्री करने में लगे हुए थे। उन्होंने बताया कि सभी की जांच कर ली गई है, उपर रिपोर्ट भेज दी जाएगी, बहुत जल्द उन्हें विलांगता प्रमाण-पत्र सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएगी।



