पूर्णिया विश्वविद्यालय में नशा उन्मूलन विषय पर निबंध प्रतियोगिता, 10 छात्र-छात्राओं का राज्य स्तरीय सेमिनार के लिए चयन

पूर्णिया: पूर्णिया विश्वविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राज्यपाल सचिवालय के निर्देश तथा कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह के मार्गदर्शन में “रीस्टोरिंग चाइल्डहुड: प्रीवेंटिंग ड्रग एब्यूज एंड इंटीग्रेशन ऑफ चिल्ड्रेन इन नीड ऑफ केयर एंड प्रोटेक्शन” विषय पर विश्वविद्यालय स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उद्देश्य वंचित बच्चों के संरक्षण और रेलवे स्टेशन सहित सार्वजनिक स्थलों पर बढ़ती नशे की प्रवृत्ति के प्रति जागरूकता फैलाना था।

छात्र वर्ग में पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया के चंद्रकांत कुमार, आदित्य मिश्रा, सईदुर रहमान व रचित राज तथा बी.एम.टी. लॉ कॉलेज के रवि कुमार का चयन किया गया। छात्रा वर्ग में विश्वविद्यालय मुख्यालय स्नातकोत्तर विभाग की फररूख सुल्तान व श्वेता सुमन, पूर्णिया महिला कॉलेज की समृद्धि सिंह व मेघा कुमारी तथा जी.एल.एम. कॉलेज बनमनखी की मुस्कान कुमारी को सफल घोषित किया गया।

चयनित दसों विद्यार्थी बिहार लोक भवन में महिला इमदाद कमेटी द्वारा आयोजित सेमिनार में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। कुलपति प्रो. डॉ. विवेकानंद सिंह, कुलसचिव अखिलेश कुमार, डीएसडब्ल्यू प्रो. डॉ. अरविंद कुमार वर्मा, एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अंकिता विश्वकर्मा तथा क्रीड़ा पदाधिकारी डॉ. सी.के. मिश्रा ने सभी सफल प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon