Purnia News: पूर्णिया में बेटियों का भव्य सम्मान: 80 पूर्ण टीकाकृत कन्या शिशुओं और माताओं को मिला सम्मान – विश्व बाल दिवस पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश

पूर्णिया: Purnia News विश्व बाल दिवस पर महिला एवं बाल विकास निगम और संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के तहत गुरुवार को पूर्णिया सदर में शानदार कार्यक्रम हुआ, जिसमें 80 पूर्ण टीकाकृत कन्या शिशुओं और उनकी माताओं को फूल-माला, प्रमाणपत्र, फल टोकरी, बेबी किट और मिठाई देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रोग्राम पदाधिकारी ICDS सुगंधा शर्मा की अध्यक्षता में हुए समारोह में माताओं को बताया गया कि पहला गाढ़ा पीला दूध बच्चे का पहला टीका है, हर बुधवार-शुक्रवार आंगनबाड़ी पर मुफ्त वैक्सीन लगती है और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, कन्या उत्थान, मातृ वंदना, सखी वन स्टॉप सेंटर जैसी योजनाओं से बेटियां सुरक्षित और सशक्त होंगी। दीप प्रज्वलन से शुरू हुए कार्यक्रम में बच्चियों की मुस्कान और मांओं की आंखों में गर्व देखते ही बन रहा था – पूर्णिया ने फिर साबित किया कि बेटियां हमारा अभिमान हैं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *