पूर्णिया : पूर्णिया में आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025–26 का शनिवार को भव्य समापन हुआ, जिसमें चार दिनों तक चले मुकाबलों में प्रमंडल के विभिन्न जिलों के करीब 350 छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कबड्डी, फुटबॉल, वूशु, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कुश्ती और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के उत्साह ने दर्शकों का मन मोह लिया। समापन समारोह के अवसर पर वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी श्री रवि शंकर झा ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और एकजुटता की भावना सिखाता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में आवश्यक है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने जा रहे छात्र-छात्राओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में भाग लेने की अपील की। श्री झा ने सभी खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों, अभिभावकों और आयोजन समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता का भव्य समापन, युवा खिलाड़ियों में दिखा जोश और अनुशासन

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -
आपके लिए ख़ास ख़बर
नयी खबरें
- Advertisement -


