पूर्णिया : पूर्णिया में आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025–26 का शनिवार को भव्य समापन हुआ, जिसमें चार दिनों तक चले मुकाबलों में प्रमंडल के विभिन्न जिलों के करीब 350 छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कबड्डी, फुटबॉल, वूशु, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कुश्ती और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के उत्साह ने दर्शकों का मन मोह लिया। समापन समारोह के अवसर पर वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी श्री रवि शंकर झा ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और एकजुटता की भावना सिखाता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में आवश्यक है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने जा रहे छात्र-छात्राओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में भाग लेने की अपील की। श्री झा ने सभी खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों, अभिभावकों और आयोजन समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। Post navigationनिर्वाचन में मुद्रकों व प्रकाशकों की भूमिका पर बैठक, नियमों के पालन का दिया गया आश्वासन PURNIA NEWS : अभाविप पूर्णिया ने किया “युवा शंखनाद सह युवा मतदाता सम्मेलन” का आयोजन, युवाओं से की शत-प्रतिशत मतदान की अपील
पूर्णिया : पूर्णिया में आयोजित प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025–26 का शनिवार को भव्य समापन हुआ, जिसमें चार दिनों तक चले मुकाबलों में प्रमंडल के विभिन्न जिलों के करीब 350 छात्र-खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन किया। कबड्डी, फुटबॉल, वूशु, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कुश्ती और शतरंज जैसी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के उत्साह ने दर्शकों का मन मोह लिया। समापन समारोह के अवसर पर वरीय उप समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी श्री रवि शंकर झा ने प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, समर्पण और एकजुटता की भावना सिखाता है, जो जीवन के हर क्षेत्र में आवश्यक है। उन्होंने युवाओं, विशेषकर पहली बार मतदान करने जा रहे छात्र-छात्राओं से लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान में भाग लेने की अपील की। श्री झा ने सभी खेल प्रशिक्षकों, शिक्षकों, अभिभावकों और आयोजन समिति के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।