PURNEA NEWS : पूर्णिया में रामनवमी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा, विधायक विजय खेमका रहे शामिल

PURNEA NEWS : रामनवमी के पावन पर्व पर पूर्णिया में आयोजित ऐतिहासिक और भव्य रामनवमी शोभायात्रा में विधायक विजय खेमका लाखों रामभक्तों के साथ जय श्री राम के उद्घोष में शामिल हुए। यह शोभायात्रा पूर्णिया के मधुबनी दुर्गास्थान से शुरू होकर पूर्णिया सिटी तक आयोजित की गई, जिसमें लाखों रामभक्त पैदल चलकर भागीदारी कर रहे थे। रामभक्तों के गगनभेदी जय श्री राम के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान था, और विभिन्न अखाड़ों से आए श्रद्धालुओं का जत्था शोभायात्रा में शामिल हुआ। यात्रा की लंबाई लगभग दो किलोमीटर तक फैली हुई थी, और इस दौरान भगवान श्री राम की झांकी ने श्रद्धालुओं एवं नगरवासियों का मन मोह लिया।

विधायक विजय खेमका ने शोभायात्रा के दौरान सभी रामभक्तों का वंदन अभिनंदन किया और रामनवमी की शुभकामनाएं दी। विधायक ने इस अवसर पर कहा, “हम सभी को भगवान श्री राम का आदर्श अपनाना चाहिए। भगवान श्री राम ने सत्य की स्थापना और धर्म की रक्षा के लिए मायावी असुरों का वध किया और रामराज्य की स्थापना की। आज प्रभु श्री राम की कृपा से भारत रामराज की ओर बढ़ रहा है।” उन्होंने आगे कहा कि इस साल की रामनवमी शोभायात्रा ने पूर्व के सभी रिकॉर्ड तोड़े हैं, जो यह प्रमाणित करता है कि पूर्णिया की जनता धर्म की रक्षा और रामराज्य की स्थापना के लिए संकल्पित है। विधायक ने अखाड़ों और धार्मिक-सामाजिक टोली के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शोभायात्रा में श्रद्धालुओं द्वारा रामभक्तों की सेवा करने के लिए नगर में जगह-जगह सेवा देने वालों का धन्यवाद किया। उन्होंने जिला प्रशासन और मुख्य रामनवमी शोभायात्रा समिति की सराहना भी की।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon