पूर्णिया जिले में आदर्श आचार संहिता एवं सोशल मीडिया अवेयरनेस को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए गए दिशा-निर्देश

पूर्णिया: आगामी विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर आज पूर्णिया जिले के विभिन्न थानों में आदर्श आचार संहिता एवं सोशल मीडिया अवेयरनेस से संबंधित विशेष बैठक आयोजित की गई। इस दौरान थाना में पदस्थापित सभी पुलिसकर्मियों को आचार संहिता के पालन, निष्पक्ष आचरण बनाए रखने तथा सोशल मीडिया पर संवेदनशील सामग्री के प्रसार से बचने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक या पक्षपातपूर्ण पोस्ट पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी ताकि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *