SAHARSA NEWS,अजय कुमार : स्थानीय पटेल मैदान में गुरुवार को हॉकी खेल का प्रैक्टिस मैच के दौरान खेल प्राधिकरण पटना के असिस्टेंट डायरेक्टर नरेश चौहान सर का आगमन हुआ। जो हॉकी के एनआईएस कोच भी है।जिसे हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के अध्यक्ष सुनील कुमार झा ने पाग चादर से सम्मानित किया। मौके पर उपस्थित हॉकी एसोसिएशन ऑफ सहरसा के प्रमोद कुमार झा ने खिलाड़ियों का परिचय करवाए।

तत्पश्चात श्री चौहान ने खिलाड़ियों को तकनीकी जानकारी देकर अच्छा से अनुशासित होकर खेलने को कहे।मौके पर उपस्थित शशि भूषण, मानस आनंद , खुर्शीद अंसारी, राजू कुमार आदि ने सभी खिलाडियों को प्रोत्साहित किए और आगे बढ़ने की शुभकामना दिए। उपस्थित खिलाड़ियों में प्रियांशु राज,ओबेदुर रहमान,हिबजू, गोलू, अनु, राजकुमार, विशाल, शिवनंदन, त्वरित, आदि ने अच्छा खेल का प्रदर्शन किया।एसोसिएशन के ने संरक्षक डॉ रेणु सिंह, गोपाल चौधरी, कुमार अनिरबन, चौधरी, रश्मि सोरेन आदि अन्य पदाधिकारियों ने बधाई दी।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *