PURNEA NEWS ; आईडियल आईज़ न्यूज़ चैनल की प्रथम वर्षगांठ पर “उत्कृष्ट महिला कौशिकी सम्मान” से प्रिया सिन्हा सम्मानित

PURNEA NEWS ; महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रिया सिन्हा को “उत्कृष्ट महिला कौशिकी सम्मान” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें आईडियल आईज़ न्यूज़ चैनल की प्रथम वर्षगांठ के शुभ अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान किया गया।

यह गरिमामय कार्यक्रम मनोकामिनी बैंक्वेट हॉल, पॉलिटेक्निक चौक, भट्ठा बाजार, पूर्णिया में आयोजित किया गया, जिसमें अनेक प्रतिष्ठित गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर शशिकांत जी ने कहा कि इस सम्मान का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को पहचानना और प्रोत्साहित करना है।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से आईं सशक्त महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों, समाजसेवियों, पत्रकारों एवं गणमान्य नागरिकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *