SAHARSA NEWS: छंद प्रसंग कार्यक्रम मे महाकवि विद्यापति, महेन्द्र मिसर व भिखारी ठाकुर को किया नमन

सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS मध्य प्रदेश भोजपुरी अकादमी, मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित छंद प्रसंग कार्यक्रम के तहत 3 नवम्बर के जबलपुर आर्ट कॉलेज में पौराणिक साहित्यकार विद्यापति, महेन्द्र मिसिर, एवं भिखारी ठाकुर के छंद काव्य पर वैदेही कला संग्रहालय सहरसा के संस्थापक प्रो ओम प्रकाश भारती ने व्याख्यान दिया। श्री भारती ने कहा सही मायने में मनमोहक एवं यादगार अनुभव रहा। ब्याख्यान माला अंतर्गत भोजपुरी मैथिली में रचित छंद पर सुन्दर नृत्य किया गया। जिसे कलाकारों नें सराहनीय प्रदर्शन किया।इस अवसर पर कोलकात्ता के प्रसिद्ध नृत्य गुरू मोनालिसा घोष एवं उनके शिष्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया। जो बहुत ही असाधारण रहा।

श्री भारती ने मध्य प्रदेश भोजपुरी अकादमी के पदाधिकारी ओम प्रकाश मैथिल के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त कर सुन्दर सुखद मंगलमय आयोजन जो गहराई व सार्थकता प्रदान की। उन्होंने कहा कि मैथिली समाज में जिस प्रकार महाकवि कवि कोकिल विद्यापति का सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। उसी तरह भोजपुरी में महेंद्र मिश्रा एवं भिखारी ठाकुर को वह स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि 13वीं शताब्दी में महाकवि विद्यापति ने देसिल वयना के तहत अवहट्ट भाषा में रचना की जो आम जनमानस में हृदय में आज तक रची बसी हुई है। उसी प्रकार महेंद्र मिसर एवं भिखारी ठाकुर ने भोजपुरी भाषा में मार्मिक गीतों की रचना की।

जो आज भी प्रासंगिक है जिसे सुनने के बाद मन मस्तिष्क संगीत में वातावरण में हृदय को सुकून प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि महाकवि विद्यापति को आसाम बंगाल उड़ीसा सहित अन्य राज्यों में उन्हें लोग अपने भाषा का कवि मानकर आज भी उनकी रचनाओं को श्रद्धा और भक्ति पूर्वक गायन करते हैं जबकि हिंदी के सिलेबस में महाकवि विद्यापति को हिंदी के कवि के रूप में जाना जाता है जबकि वास्तविकता यह है महाकवि की जन्मभूमि मधुबनी जिले के विस्फी गांव में आज भी स्थित है। वही स्वयं महादेव उगना के रूप में महाकवि के यहां नौकर बन कर रहे वह स्थान मधुबनी जिले के भवानीपुर गांव में उगना महादेव का भव्य मंदिर आज भी विद्यमान है जहां उगना ने महादेव के असली रूप में विद्यापति को साक्षात दर्शन दिया।

TAGGED:
Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon