पूर्णिया विधानसभा चुनावी कार्यालय का शुभारंभ, धर्मेंद्र प्रधान बोले — “इस बार फिर खिलेगा कमल”

Bihar Election 2025 : पूर्णिया विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को एनडीए उम्मीदवार विजय खेमका के मुख्य चुनावी कार्यालय का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री एवं बिहार चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने किया। टैक्सी स्टैंड के पास राजस्थान सेवा समिति परिसर में आयोजित इस समारोह में भाजपा, जदयू, आरएलएम और एलजेपी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस मौके पर धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पूर्णिया की जनता विकास और सुशासन की समर्थक है और आगामी चुनाव में एक बार फिर “कमल” खिलेगा।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। वहीं, एनडीए नेताओं ने एकजुट होकर भारी मतों से विजय सुनिश्चित करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में संत मुरारी बाबा और आचार्य जितेंद्र बाबा ने विजय खेमका को जीत का आशीर्वाद भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *