ARARIYA NEWS/ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कॉफी पर संवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन

ARARIYA NEWS/प्रिंस(अन्ना राय)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय जयप्रकाश नगर अररिया में कॉफी पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रोग्राम पदाधिकारी मंजुला कुमारी व्यास ने की। इस कार्यक्रम में बच्चियों को महिलाओं की समानता के साथ-साथ महिला विकास निगम द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कई जरूरी जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चियों के बीच अंतरास्ट्रीय महिला दिवस का लोगोयुक्त टी-शर्ट, कैप,सनटेरी पैड आदि का वितरण किया गया। इस अवसर पर महिला विकास निगम अररिया से जिला परियोजना प्रबंधक अररिया लोभा कुमारी, जिला मिशन समन्वयक शोएब रूमी, जेंडर विशेषज्ञ अनुज रंजन, केंद्र प्रसाशक वर्षा रानी एवं वन स्टॉप के अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon