पूर्णियाँ : पूर्णियाँ कॉलेज, पूर्णियाँ में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून 2026 को विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्रधानाचार्या के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस वर्ष योग दिवस की थीम “Yoga for Healthy Ageing (स्वस्थ आयु के लिए योग)” रही, जिसका उद्देश्य प्रत्येक आयु वर्ग के लोगों को स्वस्थ, सक्रिय एवं संतुलित जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बदलती जीवनशैली के कारण गैर-संचारी रोगों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे समय में योग शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि केवल लंबी आयु ही नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं गुणवत्तापूर्ण जीवन जीना भी अत्यंत आवश्यक है।इस अवसर पर पूर्णियाँ के प्रसिद्ध योग शिक्षक पंडित जी एवं भारती जी सहित अन्य अतिथियों ने योग के महत्व पर विस्तार से चर्चा की तथा उपस्थित लोगों को विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रथम इकाई सीए. राजेश एस. झा एवं द्वितीय इकाई की कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कंचन कुमारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम में परीक्षा नियंत्रक डॉ. रमण गुंजन, भौतिक विज्ञान विभाग के डॉ. मनोज सेन, राजनीति विज्ञान विभाग के डॉ. शैलेन वर्मा, डॉ. संगीता कुमारी सहित महाविद्यालय के कई शिक्षक, शिक्षकेतर कर्मचारी एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने भाग लिया।शिक्षकेतर कर्मचारियों में अरुण वर्मा, मंतोष कुमार, सुनील रॉय, पीतांबर जी, भूषण जी एवं दिव्यांशु शेखर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग अपनाकर स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवनशैली को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।