PURNEA NEWS/विमल किशोर : अमौर -प्राथमिक विद्यालय दिना टोला में भवन निर्माण कार्य में एस्टीमेट के विरुद्ध संवेदक द्वारा कार्य करने तथा ग्रामीण,जन प्रतिनिधि एवं शिक्षा समिति के अध्यक्ष को डराने धमकाने का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों सहित जनप्रतिनिधि ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को आवेदन दिया और प्रतिलिपि जिला पदाधिकारी पूर्णिया ,प्रमंडलीय आयुक्त पूर्णिया, अपर मुख्य सचिव,शिक्षा विभाग बिहार पटना,माननीय मंत्री शिक्षा विभाग बिहार सरकार , मुख्य सचिव बिहार सरकार , मुख्यमंत्री जी बिहार सरकार ,माननीय(महामहिम) राज्यपाल बिहार को दिया है दिए गए आवेदन में कहा कि मैं भीमलाल सिंह वार्ड सदस्य वार्ड नं 9 सह शिक्षा समिति अध्यक्ष एवं मो0 मंसूर वार्ड सदस्य प्र0 वार्ड नं 12 तथा अन्य ग्रामीण ग्राम बेल्का पंचायत दलमालपुर प्रखंड अमौर जिला पूर्णिया के निवासी हैं। वर्तमान समय में प्रखंड अमौर पंचायत दलमालपुर के वार्ड नं 9 के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग द्वारा भवन निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।जिसमें संवेदक द्वारा एस्टीमेट के विरुद्ध कार्य कराया जा रहा है।जैसे कि फाउंडेशन (नींव) में 4, फीट गड्ढा के जगह मात्र 2,से 2,5 फीट ही खुदाई करना ,ग्रेड वन सीमेंट के जगह थर्ड ग्रेड का सीमेंट का प्रयोग करना,रॉड (सरिया) अप्रूव्ड मैक के विरुद्ध प्रयोग किया जा रहा है ।तथा मोटा के जगह पतला सरिया का प्रयोग किया जा रहा है ।लाल बालू के जगह पतला सफेद बालू का प्रयोग ,गिट्टी 5*8 के जगह पतला गिट्टी का प्रयोग ,संवेदक द्वारा बिना वाइब्रेटर से ही कंक्रीट को भर देना तथा कंक्रीट को बिना मिक्चर मशीन के मिलाना ,नींव में एक न0 के जगह दो न0 ईंट का प्रयोग किया गया है,बिना सेफ्टी गार्ड के ही मजदूरों से कार्य करवाना , शिक्षा समिति सदस्यों को बिना सूचित किए तथा अनापत्ति प्रमाण पत्र के ही भवन निर्माण कार्य कराना , बिना प्राक्कलन राशि के बोर्ड लगाए ही कार्य कराना ,तराई ना के बराबर ही किया जाता है।पिलर 15*10 के जगह मात्र 10*9 तथा बीम की ऊंचाई 12 इंच के जगह मात्र 9 इंच एवं अन्य कई कमी से कार्य करवाना ,उपरोक्त भवन निर्माण कार्य को देखने के लिए हमलोग विद्यालय गए और संवेदक से कहे कि आप तो एकदम कार्य में घोटाला बाजी कर रहे हैं तो संवेदक द्वारा कहा गया के नीचे में जो काम हुआ है। वो हो गया अब आगे से गुणवत्तापूर्ण कार्य कराया जाएगा ।परंतु कुछ दिनों बाद जब हम लोग दोबारा से कार्य देखने गए तो कार्य एस्टीमेट के विरुद्ध ही कराया जा रहा था। तो हम सब ने कहा कि संवेदक साहब आप तो सरासर घोटाला कर रहे हैं,आप एस्टीमेट के विरुद्ध क्यों कार्य कर रहे हैं।

जबकि हम लोग द्वारा कई बार आपको कहा भी गया तो इतना सुनते ही संवेदक कहने लगा कि हम अपनी मर्जी से काम करेंगे तुम लोग अगर दोबारा मेरा काम देखने के लिए आए तो हम तुम लोगों के विरुद्ध थाना में झूठा मुकदमा में फंसा कर तुम लोगों को बर्बाद कर देंगे।तुम लोग हमको जानते नहीं हो मैं विभाग के शरण में रहता हूं ।मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।जब कि उपरोक्त कार्य का शिकायत हमने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमौर को फोन के माध्यम से एवं उनके कार्यालय में जाकर भी किया। परंतु आज तक संवेदक के विरुद्ध ना किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की गई ना ही भवन का जांच किया गया ।ना ही गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जा रहा है।जिससे संवेदक का मनोबल और भी बढ़ गया है। ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधि ने जिला शिक्षा पदाधिकारी से उपरोक्त बातों पर ध्यान आकृष्ट कर यथाशीघ्र संवेदक के विरुद्ध उचित कार्रवाई करते हुए एस्टीमेट के अनुसार भवन का कार्य को कराया जाए तथा जो भी अगुणतापूर्ण कार्य कराया गया है ।उसको भी दोबारा गुणवत्तापूर्ण कराया जाए। मांग करने वालों में भीमलाल सिंह वार्ड सदस्य वार्ड नं 9, मो0 मंसूर वार्ड सदस्य प्र0वार्ड नं 10, एवं जमीनदाता दिलीप विश्वास, सूर्यानंद मंगल,विमल शाह सहित अन्य ग्रामीण शामिल है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *