Bangladesh Mob Lynching: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हिंसा को लेकर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तीखी प्रतिक्रिया

कोलकाता: Bangladesh Mob Lynching बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समुदाय के खिलाफ बढ़ती हिंसक घटनाओं को लेकर जगद्गुरु पद्मविभूषण रामभद्राचार्य ने गहरी चिंता जताते हुए कड़ी प्रतिक्रिया दी है।

नागपुर में रामकथा के दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार अत्यंत निंदनीय हैं और पूरे समाज को इसका सामना एकजुट होकर करना चाहिए। रामभद्राचार्य ने कहा कि भारत ने बांग्लादेश की मुक्ति में अहम भूमिका निभाई थी, इसके बावजूद वहां मौजूदा हालात चिंताजनक हैं और अब चुप बैठने का समय नहीं है।

उन्होंने इस मुद्दे पर भारत सरकार से भी ठोस कदम उठाने की उम्मीद जताई। साथ ही पश्चिम बंगाल से जुड़े एक सवाल पर उन्होंने कहा कि बाबरी जैसी मस्जिद बनाने की बात स्वीकार्य नहीं है। उनके इस बयान के बाद बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा और क्षेत्र में सांप्रदायिक हालात को लेकर बहस और तेज हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *