पूर्णिया: Purnea News जलालगढ़ थाना पुलिस ने 10 जनवरी 2026 को कार्रवाई करते हुए चोरी के 20 किलो बिजली तार, दो मोबाइल फोन और अन्य सामान के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में तारानंद मंडल (42 वर्ष), पिता जिबच मंडल, निवासी बथनाहा थाना क्षेत्र, जिला अररिया; खगेश कुमार मंडल उर्फ पवन (33 वर्ष), पिता कमलनंद मंडल, निवासी जागीर हललिया; और सूरज कुमार (25 वर्ष), पिता अरविंद मंडल, निवासी बरदाहा लाइन चौक डोरिया सोनापुर, दोनों थाना सिमराहा, जिला अररिया शामिल हैं।
पुलिस ने बरामद सामान को जब्त कर लिया है और तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।