Bihar Politics

पटना: जन सुराज पार्टी ने पटना स्थित हज भवन में ‘बिहार बदलाव कांफ्रेंस’ का भव्य और सफल आयोजन किया, जिसमें पूरे बिहार से करीब 3000 मुस्लिम बुद्धिजीवियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में 50 से अधिक प्रोफेसर, शिक्षक और समाजसेवी शामिल हुए, वहीं 250 से अधिक लोगों ने जन सुराज की सदस्यता भी ली। पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने इस मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज अब तक लालटेन में तेल बनकर जलता रहा, लेकिन अब समय आ गया है कि वह स्वयं रौशनी बनें, क्योंकि अब लालटेन की रौशनी बुझने वाली है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि देश की 50% से अधिक हिंदू आबादी भाजपा के खिलाफ है, यदि उसमें से 20% मुस्लिम समाज के साथ आ जाए, तो यह लड़ाई जीती हुई मानी जाएगी। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील की कि वह भी इस बदलाव की लड़ाई में सक्रिय भूमिका निभाए, क्योंकि जन सुराज की लड़ाई सिर्फ बिहार की नहीं, पूरे देश की है। पश्चिम बंगाल का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वहां जब मुस्लिम समाज ने साथ दिया, तो UCC और NRC जैसे मुद्दे खत्म हो गए। बिहार के बाद यह लड़ाई यूपी में लड़ी जाएगी।

पीके ने इंडिया अलायंस को चुनौती देते हुए कहा कि यदि वे मुस्लिम समाज को उचित प्रतिनिधित्व देते हैं, तो जन सुराज उनके मुस्लिम उम्मीदवारों के खिलाफ हिंदू उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारेगा। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज को अब डरने की जरूरत नहीं है – न SIR से, न किसी कट ऑफ से। असली डर यह होना चाहिए कि वोट सही जगह जाए।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती, चुनाव अभियान समिति के संयोजक किशोर कुमार मुन्ना, एमएलसी अफाक अहमद, महासचिव सरवर अली, दानिश ख़ान, डॉ. शाहनवाज, आज़म हुसैन अनवर, मो. अबदुल्ला, डॉ. सारिक ग़ाज़ी, कार्यक्रम संयोजक वसीम नैयर अंसारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ मुस्लिम नेता मंच पर उपस्थित थे। मंच संचालन तारिक अनवर चंपारणी और अबू अफ़ान फारूकी ने किया। कार्यक्रम के दौरान पीके ने जोर देकर कहा कि यह समय भीड़ का हिस्सा बनने का नहीं, बदलाव का नेतृत्व करने का है — और जन सुराज उसी बदलाव की शुरुआत कर चुका है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *