Bihar Election 2025,अजय कुमार : जिले के सभी चारो विधानसभा में जन सुराज पार्टी की स्थिति दिनानुदिन काफी अच्छी हो रही है।जनसुराज पार्टी का सीधा टक्कर एनडीए गठबंधन से हो रहा है। महागठबंधन धरातल पर कहीं नहीं मिल रहा है।जनसुराज के प्रति लोगों के अंदर एक विश्वास पैदा हो गया है।पार्टी की सुखद स्थिति देखकर संतुष्टि होती है।6 नवम्बर को चारो विधान सभा में अच्छी प्रदर्शन होने वाला है।उक्त बातें जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने एक निजी होटल सभागार में मीडिया प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान कही।उन्होंने कहा कि जिले के सभी चारो विधानसभा पर पार्टी प्रत्याशी अच्छा प्रदर्शन करेगी।जबकि परिणाम उपर वाले के हाथ में होता है।नये दल के रूप में जनता की भावना से यह साबित हो गया है। पहले जो आकलन था उससे अब सुखद स्थिति में हैं एवं छह नवंबर तक यह परिणाम में परिवर्तित होगा।

उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में जन सुराज एक सौ से अधिक सीटों पर सीधे टक्कर में है।लोगों के लगातार बढ़ते समर्थन से इसकी संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए के लोग जंगलराज की याद दिलाते हैं। लेकन मोकामा की घटना जंगलराज से कम नहीं है।जन सुराज के नेता दुलारचंद यादव हत्या में अनंत सिंह का नाम सामने आ रहा है। पुलिस जांच चल रही है जल्द ही सत्य सामने आएगा। उन्होंने कहा कि सहरसा विधानसभा में भी पहले पार्टी की मजबूत स्थिति नहीं थी। लेकिन जिला अध्यक्ष नवल किशोर सिंह एवं जिला प्रभारी अमित राज के द्वारा अच्छी मेहनत कर बेहतर टीम बनाई गई है।उन्होने कहा कि जनसुराज के प्रयास से 30 वर्षों के बाद बिहार विकास की राह पर चला है। जन सुराज बिहार में बेरोजगारी एवं पलायन की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।मौके पर जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, कुमार अमृतराय सहित अन्य मौजूद थे।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *