Bihar Election 2025: पूर्णिया में महागठबंधन की संयुक्त चुनावी बैठक, पप्पू यादव भी रहे शामिल

पूर्णिया: Bihar Election 2025 पूर्णिया में आज महागठबंधन की संयुक्त चुनावी बैठक हुई, जिसमे सांसद पप्पू यादव, वरिष्ठ नेता जितेन्द्र यादव सहित महागठबंधन के सभी उम्मीदवार मौजूद रहे। नेताओं ने एकजुट होकर कहा कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है और पूर्णिया से उठी यह आवाज पूरे बिहार में गूंजेगी। पप्पू यादव ने कहा कि महागठबंधन की यह एकता जनता के विश्वास की पहचान है, और इसी भरोसे के दम पर हम विकास और रोजगार के नए अवसर लेकर आएंगे। सभा में उपस्थित सभी नेताओं ने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *