पूर्णिया में सांसद पप्पू यादव का जन्मदिन सेवा–संकल्प दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया

PURNIA NEWS : पूर्णिया के लोकप्रिय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का जन्मदिन इस वर्ष सेवा–संकल्प दिवस के रूप में बड़े उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच मनाया गया। इस अवसर पर सामाजिक सेवा और जनकल्याण के विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने सांसद के प्रति अपना स्नेह और सम्मान व्यक्त किया। जन्मदिन के मौके पर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण, आर्थिक सहायता, भोजन वितरण जैसे सेवा कार्य किए गए, जिन्हें पप्पू यादव की राजनीति और जीवन दर्शन—जहाँ सेवा और संवेदना सर्वोपरि हैं—से जोड़कर देखा गया।

कार्यक्रम में इस्राइल आजाद, संजय सिंह, राजेश यादव, सुडु यादव, बबलू भगत, वैश खान, अरुण यादव, मनोज यादव, शंकर सहनी, ब्रह्मदेव मेहता, मो जहांगीर, कुंदन सिंह, हरिष चौधरी, डॉ. जावेद, मंटू यादव, सुमित यादव, सयुब आलम, करन यादव, रिजवान, मो अरसद, हजारी मेहता, रवि झा, रंजीत चौधरी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि पप्पू यादव हमेशा गरीबों, शोषितों और वंचितों की आवाज बने हैं और हर कठिन परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहे हैं।

लोगों ने यह भी कहा कि जन्मदिन को सेवा–संकल्प दिवस के रूप में मनाना समाज में दूसरों के लिए कुछ करने की प्रेरणा देता है। सांसद पप्पू यादव के नेतृत्व और संघर्षपूर्ण जीवन से युवाओं को विशेष प्रेरणा मिलती है। सेवा, समर्पण और संघर्ष के इस दिन ने यह साबित कर दिया कि पप्पू यादव केवल एक जनप्रतिनिधि नहीं, बल्कि पूर्णिया और सीमांचल की जनता की मजबूत आवाज और भरोसे का प्रतीक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *