फारबिसगंज में ‘खिदमत फाउंडेशन’ की शुरुआत, रक्तदान शिविर से हुआ सामाजिक मिशन का आगाज़

ARARIA NEWS,प्रिंस कुमार : फारबिसगंज में समाज सेवा के उद्देश्य से गठित युवाओं के नए संगठन ‘खिदमत फाउंडेशन’ ने रविवार को अपनी गतिविधियों की शुरुआत रक्तदान शिविर से की, जिसमें अध्यक्ष शौकत अंसारी के नेतृत्व में लायंस नेत्रालय के ब्लड सेंटर में 26 युवाओं ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। संस्था से जुड़े पार्षद इरशाद सिद्दीकी और राशिद जुनैद ने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंदों की सहायता करना, बुजुर्गों, महिलाओं और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए लगातार सेवा कार्य चलाना और समय-समय पर स्वास्थ्य व जागरूकता अभियान चलाना है।

रक्तदाता सौरव कुमार ने रक्तदान के स्वास्थ्य लाभों का उल्लेख करते हुए कहा कि रक्तदान से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि खून का गाढ़ापन कम होने से हार्ट अटैक और कई गंभीर रोगों का खतरा भी घटता है। हाल ही में क्षेत्र में रक्त की कमी से मरीजों को जूझते देख संगठन ने नियमित रक्तदान शिविर लगाने का संकल्प लिया है। शिविर में मो. इलताफ, फारूक खान, रब्बान आलम, मुबारक हुसैन, अब्दुल रहमान समेत कई युवाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया, जबकि सैफ अली खान, इम्तियाज़ भारती, मुखिया प्रतिनिधि कफ़ील अंसारी, डॉक्टर महताब आलम सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे और फाउंडेशन की इस नई पहल की सराहना की।

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *