पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS अमौर प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत अंतर्गत पैक्स गोदाम परिसर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने की। इस चौपाल में किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रवि फसल, विशेष रूप से अगहनी धान और गेहूं के बीज की तैयारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।चौपाल के मुख्य अतिथि बीसीओ राजेंद्र राम ने किसानों को सम्बोधित करते हुए बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया, जिससे कम लागत में अधिक फसल उगाई जा सकती है। एग्जीक्यूटिव अभिषेक कुमार ने भी किसानों को उत्तम बीज की जानकारी दी और बताया कि सरकारी दर पर धान और गेहूं बेचने के लिए सहकारिता विभाग के माध्यम से कैसे लाभ लिया जा सकता है।नुक्कड़ नाटक के जरिए किसानों को पैक्स का सदस्य बनने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। चौपाल में बीसीओ राजेंद्र राम, एग्जीक्यूटिव अभिषेक कुमार, पैक्स अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, पूर्व मुखिया हबीबुर रहमान, पूर्व अध्यक्ष रमन मिश्रा, सरवर, हेलाल, नदीम, नितेश, आशीष, आदर्श, हरूप लाल, प्रमोद करन, पवन दास समेत सैकड़ों किसान उपस्थित थे। Post navigationPURNEA NEWS: जन सुराज पार्टी की डगरूआ प्रखंड इकाई की बैठक आयोजित, संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा PURNIA NEWS : धुरपैली पैक्स में किसान चौपाल का आयोजन लोगों को मिली जानकारी
पूर्णिया, विमल किशोर: PURNIA NEWS अमौर प्रखंड के विष्णुपुर पंचायत अंतर्गत पैक्स गोदाम परिसर में किसान चौपाल का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पैक्स अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने की। इस चौपाल में किसानों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से रवि फसल, विशेष रूप से अगहनी धान और गेहूं के बीज की तैयारी के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।चौपाल के मुख्य अतिथि बीसीओ राजेंद्र राम ने किसानों को सम्बोधित करते हुए बिहार सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया, जिससे कम लागत में अधिक फसल उगाई जा सकती है। एग्जीक्यूटिव अभिषेक कुमार ने भी किसानों को उत्तम बीज की जानकारी दी और बताया कि सरकारी दर पर धान और गेहूं बेचने के लिए सहकारिता विभाग के माध्यम से कैसे लाभ लिया जा सकता है।नुक्कड़ नाटक के जरिए किसानों को पैक्स का सदस्य बनने और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। चौपाल में बीसीओ राजेंद्र राम, एग्जीक्यूटिव अभिषेक कुमार, पैक्स अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा, पूर्व मुखिया हबीबुर रहमान, पूर्व अध्यक्ष रमन मिश्रा, सरवर, हेलाल, नदीम, नितेश, आशीष, आदर्श, हरूप लाल, प्रमोद करन, पवन दास समेत सैकड़ों किसान उपस्थित थे।