पूर्णिया में फाइलेरिया सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ, स्वस्थ और सशक्त समाज की दिशा में कदम

पूर्णिया: पूर्णिया जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत फाइलेरिया सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम (Mass Drug Administration – MDA-IDA) का औपचारिक शुभारंभ 10 फरवरी 2026 को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, सदर मुख्यालय, पूर्णिया से किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन माननीय संयुक्त सचिव, आर्थिक कार्य विभाग, वित्त मंत्रालय, बलदेव पुरुषार्थ और जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। इस अवसर पर छात्राओं को फाइलेरिया से बचाव हेतु दवा खिलाकर अभियान की शुरुआत की गई। सिविल सर्जन पूर्णिया, डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया ने बताया कि यह अभियान जिले के सभी प्रखंडों, पंचायतों और शहरी क्षेत्रों में 10 फरवरी से 27 फरवरी 2026 तक संचालित रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को दवा सेवन के महत्व और फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी के नियंत्रण में इसके योगदान के संबंध में जागरूक किया गया और सभी से अपील की गई कि वे इसे अवश्य लें। संबंधित चिकित्सा अधिकारी भी मौके पर उपस्थित रहे। यह कदम पूर्णिया को फाइलेरिया मुक्त बनाने और स्वस्थ-सशक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल है।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon