विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा सहारा वृद्धाश्रम में किया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम

पूर्णिया, विधि संवाददाता: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार 17 नवंबर 2025 को सहारा वृद्धा आश्रम, मरंगा, पूर्णिया में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 एवं नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवा) योजना 2016 विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के सचिव सुनील कुमार, चीफ एल ए डी सी पूर्णिया ओम प्रकाश पासवान तथा अमरेश कुमार, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं दंड प्रक्रिया संहिता 125 एवं 128 (अब क्रमशः 144 व 147 बी एन एस एस) के बारे में बताया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि यदि वे चाहें तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया से संपर्क कर या वृद्धाश्रम में स्थापित विधिक सहायता क्लीनिक में प्रतिनियुक्ति पारा विधिक स्वयं सेवक के माध्यम से विधिक सेवा प्राप्त कर सकते हैं।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon