पूर्णिया, विधि संवाददाता: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया कन्हैया जी चौधरी के निर्देशानुसार 17 नवंबर 2025 को सहारा वृद्धा आश्रम, मरंगा, पूर्णिया में माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक भरण पोषण एवं कल्याण अधिनियम 2007 एवं नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को विधिक सेवा) योजना 2016 विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम किया गया। जागरूकता कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया के सचिव सुनील कुमार, चीफ एल ए डी सी पूर्णिया ओम प्रकाश पासवान तथा अमरेश कुमार, सहायक निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग पूर्णिया के द्वारा उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों को जागरूक किया गया। वरिष्ठ नागरिकों को केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं दंड प्रक्रिया संहिता 125 एवं 128 (अब क्रमशः 144 व 147 बी एन एस एस) के बारे में बताया गया। उन्हें यह भी बताया गया कि यदि वे चाहें तो जिला विधिक सेवा प्राधिकार पूर्णिया से संपर्क कर या वृद्धाश्रम में स्थापित विधिक सहायता क्लीनिक में प्रतिनियुक्ति पारा विधिक स्वयं सेवक के माध्यम से विधिक सेवा प्राप्त कर सकते हैं। Post navigationसर्दियों में रंग बिरंगे आकर्षक हुआ फूल पौधों का कारोबार,जमकर खरीददारी कर रहे लोग करंट लगने से 10 साल की बच्ची गंभीर, हालत नाजुक