Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शांति भंग करने वाले असामाजिक- शरारती तत्वों और उपद्रवियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्रवाई: डीएम

प्रिंस(अन्ना राय): Mahashivratri 2025 अररिया जिला पदाधिकारी अनिल कुमार की अध्यक्षता में आज सोमवार को अररिया समाहरणालय स्थित परमान सभागर में विधि व्यवस्था संधारण एवं महाशिवरात्रि पर्व 2025 को लेकर बैठक किया गया। वही, डीएम ने बताया की अररिया एवं फारबिसगंज अनुमंडल क्षेत्र मिलाकर कुल 68 स्थलों पर स्टैटिक दंडाधिकारी, स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी, पुलिस बल सहित 09 गश्ती दल दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जा रही है। जिलाधिकारी द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों, शरारती तत्वों, उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।

सभी थानाध्यक्षों को शांति समिति की बैठक अनिवार्य रूप से आयोजित करने, अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को शरारती तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी बड़े मंदिरों/पूजा पंडालों में अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था एवं सीसीटीवी/विडियोग्राफी की व्यवस्था कराने हेतु निर्देशित किया गया। संबंधित पदाधिकारियों को जुलूस हेतु अनुज्ञप्ति की अनिवार्यता एवं मार्ग का निर्धारण हर हाल में सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जुलूस मार्ग का थानाध्यक्ष एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी/अंचलाधिकारी संयुक्त रूप से भौतिक सत्यापन करेंगे। डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। साथ ही लाउडस्पीकर हेतु अनुज्ञप्ति अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्गत किया जायेगा।

अश्लील/भड़काउ कैसेट बजाने पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। बैठक में बताया गया है संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अपने अनुमंडल क्षेत्र के विधि-व्यवस्था के प्रभार में रहेंगे तथा सभी संबंधित पदाधिकारियों से समन्वय बनाते हुए विधि-व्यवस्था का संधारण करेंगे।वरीय प्रभार विधि व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में अपर समाहर्ता, अररिया एवं पुलिस उपाधीक्षक (मु०) रहेंगे। वही, इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज एवं अररिया, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अररिया, सिविल सर्जन अररिया, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अररिया, जिला परिवहन पदाधिकारी अररिया सहित सभी जिलास्तरीय पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अररिया, सभी अंचलाधिकारी, सभी थानाध्यक्ष एवं संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

Share This Article
अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"
- Advertisement -

आपके लिए ख़ास ख़बर

App Icon