सहरसा-सिमरी बख्तियारपुर मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की ठोकर से दूध संग्रहकर्ता की मौत

सहरसा,अजय कुमार : जिले के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के हुसैन चक गांव के वार्ड संख्या 4 निवासी सुभाष मेहता (48) को अज्ञात वाहन ने गुरुवार को ठोकर मार फरार हो गया।जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के संबंध में मृतक के भाई महेश मेहता ने बताया कि उसका भाई गांव में ही दूध संग्रह कर बाजार में बेचने का काम करते थे।

इसी दौरान गुरुवार की सुबह उसका भाई गांव में ही दूध संग्रह करने निकले थे। कुछ देर बाद उसे सूचना मिली कि उसके भाई को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया है। सूचना मिलते ही आनन फानन उसके भाई परिजन के साथ घटनास्थल पर पहुंच इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल सिमरीबख्तियारपुर में भर्ती कराया।

जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक को चार पुत्री है। इधर घटना की सूचना बख्तियारपुर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार,दरोगा प्रीति कुमारी अस्पताल पहुंच कर मृतक के शव को कागजी प्रक्रिया उपरांत पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *