पूर्णिया, विमल किशोर: अमौर प्रखंड क्षेत्र में रमज़ान के पहले ही दिन रोजेदारों को दूध की कमी से जूझना पड़ा। प्रखंड मुख्यालय के पास स्थित स्टेट बैंक परिसर में संचालित सुधा डेयरी के अधिकृत मिल्क पार्लर पर सुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखी गईं, लेकिन शाम चार बजे तक आपूर्ति वाहन नहीं पहुंचने से उपभोक्ताओं में रोष फैल गया।
रोजेदारों का कहना है कि हर साल रमज़ान के दौरान दूध की किल्लत आम बात हो जाती है, जिससे सहरी और इफ्तार की तैयारी प्रभावित होती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है।
पार्लर संचालक दीपक कुमार झा ने बताया कि मांग के मुकाबले दूध की आपूर्ति बेहद कम मिल रही है, जिस कारण सभी ग्राहकों को पर्याप्त दूध उपलब्ध कराना संभव नहीं हो पा रहा है, जबकि इस संबंध में अधिकारियों को अवगत कराने के बावजूद कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।



