Parliament Winter Session ; लोकसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के दौरान जब तृणमूल कांग्रेस के सांसद कल्याण बनर्जी ने मनरेगा को लेकर सवाल उठाए, तो उन्होंने मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर तीखी टिप्पणी कर माहौल गरमा दिया। बनर्जी ने मंत्री से पूछा, “क्या ये मंत्री हैं? आपको मंत्री किसने बनाया?” इसके बाद उन्होंने सत्ता पक्ष के केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को भी निशाने पर लिया, कहा कि वे केंद्रीय मंत्री होते हुए इस तरह की बातें नहीं कर सकते। बनर्जी की यह टिप्पणी लोकसभा में हंगामा का कारण बनी, और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसका विरोध किया। स्पीकर ओम बिरला ने मामले को शांत करते हुए सांसदों को ऐसी टिप्पणियों से बचने की नसीहत दी। इस बीच, पश्चिम बंगाल में मनरेगा की धनराशि रोकने के मुद्दे पर भी दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस जारी रही।
Parliament Winter Session ; मंत्री किसने बनाया?,,, लोकसभा में हंगामा.. कल्याण बनर्जी की टिप्पणी पर गरमाई बहस




