पूर्णिया: बिहार विधानसभा के सत्र में विधायक विजय खेमका ने पूर्णिया में राष्ट्रीय मखाना बोर्ड का मुख्यालय स्थापित करने की जोरदार मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार का लगभग 70 प्रतिशत मखाना उत्पादन पूर्णिया, कोसी और खगड़िया क्षेत्र में होता है और भोला पासवान शास्त्री कृषि महाविद्यालय का 210 एकड़ परिसर इसे राष्ट्रीय नोडल केंद्र बनाने के लिए उपयुक्त है।

खेमका ने बताया कि मखाना को जीआई टैग और एचएस कोड मिल चुका है और यह “सुपर फूड” के रूप में अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुका है। इसके अलावा उन्होंने ईस्ट ब्लॉक महाराजपुर पंचायत में आरसीसी पुल निर्माण, महाराजपुर प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय में सभा भवन निर्माण, कोसी नदी कटाव से प्रभावित टोला क्षेत्रों में कटाव रोधी बोल्डर पिचिंग, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में नए ट्रांसफॉर्मर और बिजली पोल लगाने, तथा धार्मिक स्थलों की घेराबंदी और चारदीवारी निर्माण की भी मांग सदन में उठाई।

विधायक ने कहा कि उनका संकल्प पूर्णिया का सर्वांगीण विकास करना है और एनडीए सरकार के विकास और सुशासन के एजेंडे के साथ बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"