पूर्णिया: पूर्णिया जिले में योग्य दिव्यांग जनों के लिए यूडी आईडी कार्ड बनाने के लिए जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार ने सभी प्रखंडों में तिथि-वार विशेष शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया है।

इसी क्रम में बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी धमदाहा श्री अनुपम ने प्रखंड कार्यालय धमदाहा में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाकर दिव्यांग जनों से यूडी आईडी कार्ड निर्माण में सहयोग देने का आग्रह किया।

उन्होंने बताया कि इस कार्ड से दिव्यांगों को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त होगा और जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने क्षेत्रों के योग्य दिव्यांगों को शिविर में भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

By अंग इंडिया न्यूज़

अंग इंडिया न्यूज़ एक समर्पित डिजिटल न्यूज़ पोर्टल है जो भारत की सांस्कृतिक गहराइयों, सामाजिक मुद्दों और जन-आवाज को निष्पक्षता और संवेदनशीलता के साथ प्रस्तुत करता है। हमारा उद्देश्य है—हर क्षेत्र, हर वर्ग और हर भाषा को प्रतिनिधित्व देना, ताकि खबरें सिर्फ सूचनाएं न रहें, बल्कि बदलाव की प्रेरणा बनें।हम न सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं को कवर करते हैं, बल्कि उन कहानियों को भी उजागर करते हैं जो आमतौर पर मुख्यधारा से दूर रह जाती हैं। अंग इंडिया न्यूज़ का हर लेख, हर रिपोर्ट और हर विश्लेषण एक सोच के साथ लिखा जाता है—"जनता की नज़र से, जनता के लिए।"